बाउरी समाज के तृणमूल की कर्मी सभा




आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर शनिवार को बाउरी समाज के द्वारा एक कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बाउरी समाज के लोग काफी तादाद में शामिल हुए। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा, राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक और उत्तर प्रदेश से आए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया उपस्थित थे। इस दौरान संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा सांसद के रूप में बाबुल सुप्रियो थे। लेकिन उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर वे जनता का कार्य नहीं कर सकते हैं। इसलिए वे तृणमूल कांग्रेस में योगदान दिए।आज वे बालीगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।लेकिन यह उपचुनाव आसनसोल वासियों के लिए जीवन और मरण का चुनाव हो गया है। क्योंकि आसनसोल के नागरिकों का जीवन कोयला उद्योग, लोह उद्योग, रेल निर्भर है। लेकिन केंद्र की सरकार इन सभी राष्ट्रीय उद्योगों को निजीकरण करने जा रही है।यदि निजीकरण हो गई। तो बहुत सारे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए इस चुनाव में भाजपा के अहंकार को तोड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को जिताना जरूरी है। शत्रुघ्न सिन्हा केवल आसनसोल का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के जाने-माने एक हस्ती है। वह सांसद में आसनसोल का आवाज बनेंगे। वही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी के आदेश को अध्यादेश मानते हुए उनकी एक आवाज पर आसनसोल से लड़ने के लिए चले आए हैं। क्योंकि वर्तमान परिस्थिति में वे महान सशक्त नेत्री हैं।जो देश को बचा सकती हैं। कांग्रेस उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया। लेकिन भाजपा सभी उद्योगों को निजीकरण करने पर तुली हुई है। यह सारे कार्य केंद्र की भाजपा सरकार अहंकार के मद में कर रही है। उनके अहंकार को कोई तोड़ सकता है तो वह एकमात्र नेत्री ममता बनर्जी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद