आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ला स्टैंड के ऑटो चालकों ने रविवार को ठेला लगाकर दुकानदारी करने वाले दुकानदारों के द्वारा ऑटो स्टैंड को कब्जा किए जाने के विरोध में उत्तर थाना कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ऑटो स्टैंड को दुकानदारों से कब्जा मुक्त कराने की मांग की। यह प्रदर्शन आई एनटीटीयूसी परिवहन यूनियन के नेता राजू आहूवालिया के नेतृत्व में किया गया।इस मौके पर राजू आहूवालिया ने कहा की 1985 से कसाई मोहल्ला में ऑटो स्टैंड है। उस समय के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सौमेन मित्रा ने ऑटो चालकों के लिए वह स्थल स्टैंड बनाने के लिए मुहैया करवाया था। क्योंकि कसाई मोहल्ला से आसनसोल आने का एकमात्र साधन ऑटो ही है। यहां 75 ऑटो चलते हैं। लेकिन कुछ दिनों से ठेला रेहड़ी लगाकर जो लोग दुकानदारी करते हैं। उन लोगों ने ऑटो स्टैंड को कब्जा कर लिया है। जिससे ऑटो चालकों को ऑटो खड़ा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालक दुकानदार से ठेला हटाने को कहते हैं। तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। बाजार में भीड़ होगी और स्टैंड में कब्जा होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसके लेकर हम लोगों ने दो बार जांहगीरी फाड़ी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन जांहगीरी फाड़ी पुलिस के द्वारा कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई। इसलिए आज हम लोगों ने आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी से मुलाकात की और उन्हें ऑटो चालकों की समस्याओं से अवगत करवाया। यदि 24 घंटे के अंदर इस समस्या के समाधान नहीं हुई तो हम लोग थाना पर धरना प्रदर्शन करेंगे।









0 टिप्पणियाँ