पांडवेश्वर-- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला ग्राम पंचायत इलाके के बहुला ग्राम में आसनसोल लोक सभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से घर-घर चुनाव प्रचार किया . भाजपा उम्मीदवार अग्नीमित्रा पाल को विजय बनाने का अपील आम लोगों से की गई. चुनाव प्रचार के दौरान युवा मोर्चा की टीम बहुला ग्राम में पहुंच कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील किया और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अरूण साह, उपाध्यक्ष गौरव लामा, राज्य सचिव मुकुंद झा, राज्य सचिव सुरंजन सरकार, युवा मोर्चा के विभाग को- काॅनवेनर सुभोदीप मापदेर, दीपक सिंह, राहूल सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सभापति सिंह, पिनाकी मिश्रा तथा अन्य सदस्य गण मौजूद रहे.
इस अवसर पर अरूण साह ने कहा भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा की जीत होगी, जनता भाजपा के साथ है.तृणमूल कांग्रेस चाहे जितना अत्याचार, हमला करता रहे, भाजपा का साइलेंट वोट है,लोग देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.









0 टिप्पणियाँ