जामुड़िया -जामुड़िया के उद्योगिक नगरी इकडा स्तिथ सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड ने सीएसआर के तहत ममुदपुर आदिवासी प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर जीर्णोद्धार कराया. जीर्णोद्धार कराए गए इस विद्यालय का उद्घाटन गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर विधान उपाध्याय ने फीता काटकर किया.इस मौके पर उप मेयर अभिजीत घटक,जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, चंचल बनर्जी,सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ,अतरिक्त उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल,अधिकारी अरुण तुलसियान,ए के वर्मा,सीएसआर अधिकारी इशांत जैन नयन खान, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे.
उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए इस जीर्ण शीर्ण विद्यालय पर लाखो खर्च कर जीर्णोद्धार कराया.इस विद्यालय में ज्यादातर आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं.इन आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सुपर स्मेल्टर्स ने एक आधुनिक स्तर के विद्यालय का रूप दिया है.आगे भी किसी भी प्रकार् की जरूरत इस विद्यालय को पड़ेगी ,कंपनी उसे भी पूरा करेगी.मेयर विधान उपाध्याय ने सुपर स्मेल्टर्स के इस कार्य का तारीफ करते हुए कहा कि इस विद्यालय में यहां के छात्र विद्याध्ययन कर अंचल के नाम रोशन करेंगे,ऐसा मेरा विश्वास है. दिलीप अग्रवाल ने कहा ममुदपुर आदिवासी पाड़ा स्तिथ इस विद्यालय भवन के अलावा , बच्चों के लिए बेंच टेबल,पानी की सुविधा शौचालय की सुविधा एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की वयवस्था भी किया गया है.
सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड ने आयोजित किया रक्तदान शिविर,300 लोगो ने किया रक्तदान.
जामुड़िया-रक्त की कमी को पूरा करने के लिए सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड की और से गुरुवार को कारखाना के प्रगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे कंपनी के अधिकारी एवं 300 श्रमिकों ने रक्तदान किया. रक्त संग्रह का कार्य आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने किया.इस शिविर का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाधयाय ने किया,जबकि इस अवसर पर उपमेयर अभिजीत घटक,विधायक हरे राम सिंह,कारखाना के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अतरिक्त उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल,अरुण तुलसियान,एके वर्मा आदि उपस्थित थे. मेयर विधान उपाधयाय ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है.रक्दान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर रक्त दान के प्रति जागरूक होना होगा.संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल मे लोगो ने रक्त की कमी को लोगो ने जूझा है.लोगो को स्वेच्छा से रक्तदान करनी चाहिए.ताकि रक्त की कमी को पूरा कर सकें,कुसी मरनासन्न व्यक्ति की जान बचा सके.दिलीप अग्रवाल ने कहा कि बड़े ही उत्साहित हो कर श्रमिको ने रक्तदान किया.300 श्रमिको ने इस शिविर में रक्त दान किया.इसके पूर्व भी कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन कंपनी कर चुकी है.

0 टिप्पणियाँ