रॉयल केयर अस्पताल आर आई सी यू सेंटर का विधायक तापस बनर्जी ने किया उद्घाटन



रानीगंज-रॉयल केयर अस्पताल के नवनिर्मित आर आई सी यू सेंटर ( रेस्पिरेट्री इंटेंसिव केयर यूनिट )का उद्घाटन एडीडीए के चेयरमैन सह रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने फीता काटकर किया. इस दौरान विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि इन 2 सालों में हमारे देश के लोगों ने जो स्थिति देखी है वह शायद ही अपनी जिंदगी में कोई भूल पाए, बेहतर चिकित्सा की वजह से ही कई लोगों ने अपनी जिंदगी बचाई है. उन्होंने आगे कहा कि आज चिकित्सा के क्षेत्र में भी व्यापार किया जा रहा है. महामारी के दौर में भी कई चिकित्सकों ने लोगों की जान बचाने को तवज्जो दी है तो कई अस्पताल और चिकित्सक अपने जेब भरने में लगे रहे.कोरोना महामारी के दौर में रॉयल केयर अस्पताल ने ना सिर्फ लोगों की मदद की है बल्कि बेहतर चिकित्सा भी दी है।ल. विधायक ने कहा की रॉयल केयर अस्पताल में राज्य सरकार की स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत इलाज किया जा रहा है जिसके लिए में शुक्रगुजार हूं.डॉक्टर जेपी भट्टाचार्य ने कहा कि इस अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता है. डॉ दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हम लोगों की कोशिश रहती है अस्पताल में आने वाले हर रोगी को बेहतर चिकित्सा मिले फिर वह चाहे गरीब हो या फिर अमीर.इस मौके पर राज्य आई एम ए के सलाहकार डॉ एस के बासु, डॉ गोपाल अग्रवाल ,अस्पताल के निदेशक सतीश बगरिया,तापस तिवारी, रांनीगंज थाना प्रभारी सुदीप्त दासगुप्ता, पंजाबी मोड़ फाड़ि प्रभारी मो0 रैयाजुद्दीन आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा