शिवरात्रि पर शिवमय हुआ शिल्पांचल




  दुर्गापुरः मंगलवार को अति उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाया गया. इस दिन सुबह से ही दुर्गापुर के इस्पात नगरी के विभिन्न मंदिरों में भोर 3:00 बजे से पूजा अर्चना के लिए लाइन देखी गयी. सुबह 5:00 बजे से मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई.इस्पात नगरी के कनिष्को महादेव शिव मंदिर, इंद्रप्रस्थ में नागेंद्र नाथ, शिव मंदिर एमएमसी शिव मंदिर इसके अलावा डीटीपीएस माया बाजार पानागढ़ आदि मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी. बेनाचिटी अन्नपूर्णा नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा बेनाचिटी होते हुए स्टील मार्केट हर्षवर्धन रोड होते हुये कनिष्को महादेव मंदिर पहुंची वहां महिलाओं ने तालाब से पानी कलश में लेकर अन्नपूर्णा शिव मंदिर पहुंची.इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिला एवं बच्चे भाग लिए. वहीं महिलाएं बच्चियां एवं पुरुष ने भी शिवरात्रि के मौके पर व्रत रखा .सुबह से ही शिल्पांचल के प्रत्येक मंदिरों में भक्तों की आवाज गूंजी. जगह जगह पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया .

अन्य दिनों की तुलना में इस दिन फलों की कीमत में काफी अधिक रही. शिवरात्रि के कारण फल और फूल सभी की कीमत में उछाल आया . पूजा के दौरान एक महिला पूनम सिंह ने बताया कि शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के लिए रखा जाता है. यूं तो हर महीने में शिवरात्रि आती है, लेकिन फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है. इस मौके पर श्रद्धालु शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करते हैं. बहुत से लोग शिवरात्रि का व्रत करते हैं और रात मैं जागरण करते हैं.

दुर्गापुर अनुमंडल में सबसे पुराना शिव मंदिर राधेश्वर शिव मंदिर है. काकंसा की मलानदीघी पंचायत के आरा शिवतला में . यह शिव मंदिर लक्ष्मण सेन के शासनकाल के दौरान बनाया गया था.कोविड-19 के कारण 2 साल से शिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा था. इस साल दुर्गापुर के लोग शिवरात्रि की पूजा कर काफी खुश हैं. भक्तों के लिए विभिन्न मंदिरों में सुविधा के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं.वही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी. सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में पुलिस को तैनात किया गया था, ताकि कोई गड़बड़ी ना हो .भोर 3 बजे से शिवरात्रि के पूजन के लिए लंबी लाइन लगी है. सुबह पांच बजे मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई. दुर्गापुर, बेनाचिति स्टील सिटी, विधाननगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने आए हैं. पूजा कोविड नियमों के तहत चल रही है. भक्तों की पूजा करने के लिए कुल छह पुजारी हैं.भगवान शिव से प्रार्थना करने के लिए भक्त घंटों लंबी लाइनों में खड़े रहे. मौसुमी रॉय दुर्गापुर से आई थी. मौसमी देवी का कहना है कि वह अपने पति और बेटे की पूजा करने आई हैं ताकि वे स्वस्थ और खुश रहें. सेप्को निवासी पूर्णिमा राजोर तीन घंटे लाइन में खड़े होकर सबह 11 बजे पूजा अर्चना कर पाई. इतने लंबे समय तक प्रतीक्षा करने में कोई थकान नहीं है, उन्होंने कहा कि अपने परिवार के सुख और शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही कहा कि यूक्रेन रूस में जो युद्ध चल रहा है ,जहां काफी संख्या में लोग मारे गए हैं हम युद्ध को बंद करने के लिए भी महादेव के सामने प्रार्थना की, ताकि जल्द से जल्द युद्ध बंद हो और सुख शांति विराजमान हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा