जे के नगर में शत्रुघ्न सिन्हा ने किया कर्मी सभा, कहा बिहारी बाबू के साथ बंगाली बाबू भी हूँ





रानीगंज: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी सह बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को जे के नगर में अपना चुनावी दौरा करते हुए कर्मी सम्मेलन को संबोधित किया. गुरुवार को आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस की ओर से जे के नगर के बालको सामुदायिक सेंटर प्रांगण में कर्मी सभा का आयोजन किया गया. जहां उन्होंने भाजपा एवं प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मेरे यहां आकर चुनाव लड़ने से भारत की सबसे बड़ी पार्टी का आईटी सेल जो कि दिन-रात कार्य करता है, उन लोगों ने मेरे यहां आने पर धड़ाधड़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया कि यह बड़े सिनेस्टार तो है पर बाहरी है. बाहर से आकर आसनसोल में चुनाव लड़ रहे हैं.हम सब भारत मां की संतान है, सभी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने का एंव व्यापार करने का अपना पेट पालने का समान अधिकार है और भारत का संविधान हमें यह अधिकार देता है. मैं भारत का स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुका हूं, हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. यह लोग मुझे बाहरी कह रहे हैं, जो बंगाल को इतना प्यार करता है. इसे बंगाल से इतना लगाव है, जो बांग्ला भाषा बोलता है एवं बंगाल के संस्कृति को पसंद करता है, जिसने बंगाल में रहकर इतनी सारी फिल्में की है उसे यह लोग बाहरी कह रहे हैं. अगर मैं बाहरी हूं तो आप लोगों के समक्ष यह पूछना चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री गुजरात से आकर वाराणसी में क्यों चुनाव लड़े? वह गुजरात से आकर जब वाराणसी में चुनाव लड़ रहे हैं तो वह क्या अंदर के हैं या बाहर के हैं? सरकार में आकर जनता से झूठे वादे पर वादे किए जा रहे हैं. जनता को धोखा दे रहे हैं, देश को बेचने पर तुले हैं. 


उन्होंने तृणमूल कर्मियों से इस दौरान एकजुट होकर जनता के बीच जाने को कहा तथा तृणमूल को जीता कर ममता बनर्जी का हाथ मजबूत करने की बात कही. मौके पर राज्य के मंत्री मलय घटक, सांसद कल्याण बनर्जी, तृणमूल के जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय, जिला परिषद की सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया, आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास, अर्जुन सिंह, सुधीर सिंह, तपन मुखर्जी, आकाश चौधरी, विनोद हेला, पंकज यादव, संजीत मुखर्जी, देवराज मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कर्मी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता