रेलवे की यात्री सेवा समिति ने आसनसोल मंडल का दौरा किया



आसनसोल : तीसरे और अंतिम दिन रेलवे की यात्री सेवा समिति (पीएससी) की टीम ने आज यानी 09.03.2022 (बुधवार) को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कुमारधुबी और आसनसोल स्टेशनों का दौरा किया। श्री गुरविंदर सिंह सेठी, डॉ. गुलाब सिंह टिकरिया, श्री तुषार कांति घोष और श्री रामबीर भट्टी सहित समिति के सदस्यों ने कुमारधुबी और आसनसोल स्टेशनों का निरीक्षण किया और पीने के पानी की उपलब्धता, शौचालय, प्लेटफॉर्म शेड, बुकिंग काउंटर, बैठने की व्यवस्था, स्टील बेंच, पे एंड यूज टॉयलेट, फुट ओवर ब्रिज, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, स्टेशन पर फूड स्टॉल, वेटिंग रूम, एस्केलेटर, प्रीमियम लाउंज जैसी विभिन्न यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया आदि में उपलब्ध कराई गई व्यवस्था की समीक्षा की।


इसके बाद, यात्री सेवा समिति ने आसनसोल मंडल के शाखा अधिकारियों सहित श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल के साथ बैठक की। मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने पीएससी सदस्यों के साथ बातचीत की। समिति के सदस्यों ने अपनी समग्र संतुष्टि व्यक्त की। पीएससी सदस्यों ने कुछ सुझाव दिए हैं जैसे कि और अधिक सीसीटीवी निगरानी का प्रावधान, कुछ स्टेशनों में बुकिंग काउंटरों की संख्या में वृद्धि, कुछ विशिष्ट स्टेशनों में और अधिक कोच इंडिकेशन बोर्डों का प्रावधान, महिला प्रतीक्षालय और शौचालय आदि, जिन्हें अनुपालन के लिए नोट किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता