रानीगंज-गिरजापाड़ा के काशीपुर डांगा स्तिथ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर रानीगंज की वार्षिक समारोह के पर अवसर पर आयोजित पूजा अर्चना हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी.उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि इस मंदिर का निर्माण के समय भी मैं इस मंदिर में था और आज इस भव्य मंदिर में भी आने का अवसर मिला है. वह भजन कीर्तन का आनंद मंडली में बैठकर उठाएं. मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गणेश साव ने कहा कि यह सार्वजनिक मंदिर है. हम लोगों ने पिछले 10 वर्षों से यहां के लोगों के साथ साथ रानीगंज के वासियों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण करने में सफल हुए हैं. यह एक जागृत मंदिर है यहां आने वाले की मन्नत अवश्य पूरी होती है. सुबह से ही इस मंदिर में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर हनुमान चालीसा पाठ के जरिए भक्तगण मंदिर में देखे गए. भजन ज्ञाक विद्युत लाहा ने अपने भजनों की प्रस्तुति की.भजन गायक रितेश बरनवाल ने भजन के श्री हनुमान प्रभु के स्तृति किया. देर रात तक चलने वाली भजन कीर्तन साथ इलाके के लोगों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया था. पूरा परिवेश मानो भक्ति में एवं मेले में तब्दील हो गया था. पिछले 2 वर्षों के बाद ऐसे धार्मिक अनुष्ठान देखे गये. इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सा लिया उनकी ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट महेंद्र साव ने कहा कि वास्तव में यह स्थल अब आस्था का केंद्र बन चुका है. अशोक अरोड़ा ने कहा की ऐसे सर्वजनिक पूजा स्थलों पर जाकर बहुत अच्छा लगता है. सबसे बड़ी बात तो यह कि यहां सभी वर्ग के लोग यहां सम्मिलित होकर हिस्सा लेते हैं.

0 टिप्पणियाँ