रांनीगंज : जेके नगर हाई स्कूल में प्रथम बार माध्यमिक परीक्षा का सेंटर पड़ा, जहां पहली बार सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हुई. इसे लेकर जेके नगर हाई स्कूल के शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान जेके नगर हाई स्कूल कमेटी, निमचा फांड़ी पुलिस एवं तृणमूल ग्रामीण यूथ कांग्रेस की ओर से परीक्षार्थियों को पेन, पेंसिल, पानी बोतल एवं गुलाब फूल देकर परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गई. इस दौरान स्कूल के शिक्षक प्रभारी मोहम्मद शमीम अख्तर ने बताया कि जेके नगर हाई स्कूल में पहली बार माध्यमिक परीक्षा का सेंटर पड़ा है ,जिसमें ओल्ड एगरा हाई स्कूल एवं रोटी बाटी हाई स्कूल के कुल 690 छात्र छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लिए हैं. जिन में छात्रों की संख्या 191 तथा छात्राओं की संख्या 409 थी. साथ ही उन्होंने बताया कि हाई स्कूल में पहली बार माध्यमिक परीक्षा का सेंटर पड़ने से हम लोगों में खुशी है तथा यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है. इसके जेके नगर हाईस्कूल के आधारभूत सुविधाओं में और भी वृद्धि होगी। पहली बार सेंटर पढ़ने से सभी शिक्षकों में काफी जोश था एवं उन्होंने अपने दायित्व को बखूबी निभाया. कुल मिलाकर पहली परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई.

0 टिप्पणियाँ