नगर निगम चुनाव में टीएमसी पर लगाए गए छप्पा वोट, बूथ कैपचरिंग के आरोप के खिलाफ बीजेपी का पथ अवरोध




रानीगंज-पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं. इस दौरान जगह-जगह से वोट लूट, बूथ कैपचरिंग और मारपीट की खबर सामने आ रही है. विगत रविवार को भी पश्चिम बंगाल के बीरभूम, बांकुड़ा सहित कई नगर पालिकाओं में चुनाव हुए जिनमें भी ऐसे ही खबर सामने आई.बांकुड़ा के कई बूथों में टीएमसी पर छप्पा वोट और मारपीट करने का आरोप लगा है तो वहीं बीरभूम में भी टीएमसी पर वोट लूट करवाने की आरोप लगी है .टीएमसी के विरोध में सोमवार रानीगंज के नेशनल हाईवे 60 एन एस बी रोड  शनि मंदिर के पास रानीगंज भाजपा द्वारा सड़क अवरोध किया गया.इस दौरान बीजेपी के रानीगंज शहर मण्डल अध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि हर जिले के नगर पालिका चुनाव में टीएमसी द्वारा अत्याचार की खबर सामने आ रही है.  रविवार को भी टीएमसी द्वारा वोट लूट वोट की खबर के साथ ही मारपीट की घटना ने लोगों का आतंकित कर दिया है. टीएमसी के इस अत्याचार के खिलाफ बीजेपी सड़क अवरुद्ध कर अपना विरोध जता रही है. उन्होंने  कहा कि जिस तरह से टीएमसी राज्य में अत्याचार कर रही है इससे यह तो साफ हो रहा है कि अब उनका अस्तित्व समाप्त होने वाला है.वह पूरी तरह से डर चुकी है. राज्य में लोकतंत्र नहीं बचा है. जनता को उनके हक से महरूम रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह कोशिश आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में विफल साबित होगी. आसनसोल लोकसभा के उपचुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी और उस वक्त बीजेपी पूरी तरह से पश्चिम बर्दवान में अपनी पकड़ बना लेगी. पुलिस को पथ अवरोध की खबर मिलते ही पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. पथ अवरोध में भाजपा की तरफ से  शमशेर सिंह,देव कुमार बोस, संदीप गोप, सभापति सिंह, राधेश्याम भगत,अलख देव पांडे  आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा