भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा जामुड़िया में किए चुनाव प्रचार




जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा जामुड़िया इलाके में पहुंचे.इस दौरान उन्होंने भाजपा के दस नंबर वार्ड के उम्मीदवार रूबी सिंह, नौ नंबर वार्ड प्रत्याशी प्रतिमा बाऊरी एवं आठ नम्बर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली एवं डोर टू डोर प्रचार किया. उन्होंने दस नंबर वार्ड में निंघा पेट्रोल पंप से पदयात्रा शुरू की जिसमें दस नंबर वार्ड की प्रत्याशी रूबी सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद पाठक, सुशीला जोशी, सभापति सिंह, बृज मोहन पासवान के आलावा सभी भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे. वहीं नौ नंबर वार्ड में चांदा स्कूल से लेकर चांदा गांव की परिक्रमा कर चांदा मोड़ पर आकर डोर टू डोर जनसंपर्क चला. वहीं आठ नम्बर वार्ड में सातग्राम ओर बीजपुर में प्रचार अभियान चलाया. मौके पर राहुल सिन्हा ने कहा आज इस कार्यक्रम के दौरान 3 वार्डो में लोगों का जो समर्थन हमें मिला है,  उससे यह निश्चित है कि आने वाले आसनसोल नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है .उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि आज बंगाल में यह हालत हो गई है कि लोग इस चीज को लेकर असमंजस में है कि वह अपना वोट अपने से डाल पाएंगे या नहीं .राहुल सिन्हा ने साफ कहा कि जो कोलकाता में हुआ वह यहां नहीं होगा, क्योंकि यहां की जनता टीएमसी द्वारा वोट लूटने की कोशिश को नाकाम कर देगी‌. राहुल सिन्हा ने  तृणमूल कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनको अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों पर इतना ही भरोसा है तो वह आसनसोल नगर निगम में निष्पक्ष चुनाव करवा कर दिखाए ,तब उन्हें पता चल पायेगा कि यहाँ की जनता उन्हे दिखा देगी कि वह टीएमसी के साथ कभी नहीं है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा