एक तरफ पार्षदों का शपथ ग्रहण, तो दूसरी तरफ भाजपा का वोट लूट के आरोप पर धरना प्रदर्शन



आसनसोल : एक तरफ आसनसोल नगर निगम में सभी जीते हुए पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था वहीं दूसरी तरफ भाजपा पार्षदों ने शपथ ग्रहण के बाद भवन से वाक आउट कर आसनसोल कोर्ट के समीप घड़ी मोड़ के पास नगर निगम चुनाव में हुई धांधली एवं वोटर लूट का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मेयर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी, भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी, जिलाध्यक्ष दिलीप दे, पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर, अभिजीत आचार्य, नवनियुक्त पार्षद चैताली तिवारी, इंद्राणी आचार्य, गौरव गुप्ता, आदि उपस्थित थे। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल जिस तरह से वोट लूटकर बोर्ड का गठन की है वह अवैध है। हम इस बोर्ड को नहीं मानते। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा के सभी साथ पार्षद नगर निगम के विकास में सहयोग करेंगे, लेकिन अगर बोर्ड ने कोई भी जन विरोधी कार्य किया तो भाजपा इसका विरोध करेगी। भाजपा पार्टी द्वारा चुनाव से पूर्व जारी मेनिफेस्टो के आधार पर ही काम करेगी। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल के पार्षदों को नकली पार्षद बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्षद तब कहलाते जब चुनाव कराकर जीतते। उन्होंने वोट लूट कर चुनाव जीता है। इसलिए वह पार्षद नकली हैं। हमलोगों के जो पार्षद हैं वह वोट करा कर चुनाव जीते हैं हमारे पार्षद असली हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली