जामुड़िया: ईसीएल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच समझौता, दो दिनों बाद न्यू केंदा ओसीपी में उत्पादन शुरू



जामुड़िया: ईसीएल के केंदा एरिया के न्यू केंदा ओसीपी (क्वारी-3) में पिछले दो दिनों से ठप पड़ा कोयला उत्पादन का कार्य शनिवार को पुनः प्रारंभ हो गया. ईसीएल प्रबंधन और खेपाडांगा आदिवासी पाड़ा के ग्रामीणों के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिखित समझौते के बाद ग्रामीणों ने काम चालू करने पर सहमति जताई.


विवाद की जड़: जोरदार ब्लास्टिंग और घरों में दरारें

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व न्यू केंदा ओसीपी में हुए एक शक्तिशाली ब्लास्टिंग के कारण निकटवर्ती खेपाडांगा आदिवासी पाड़ा के कई घरों में दरारें पड़ गई थीं. इस घटना से आक्रोशित आदिवासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर खदान का काम बंद करवा दिया था.


उच्च स्तरीय बैठक और ईसीएल का आश्वासन

शनिवार को न्यू केंदा कोलियरी एजेंट कार्यालय में केंदा एरिया के महाप्रबंधक अक्षय चंद दे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में एजेंट प्रदीप कुमार विश्वास, मैनेजर संजय मंडल और खनन कंपनी के प्रबंधक हीरू बेग उपस्थित थे.


ईसीएल प्रबंधन द्वारा किए गए मुख्य वादे:

 जीएम अक्षय चंद दे ने आश्वासन दिया कि आगामी दो महीनों के भीतर ग्रामीणों का पुनर्वास कर दिया जाएगा. अब तक 46 घरों की नापी पूरी हो चुकी है, शेष 12 घरों का सर्वे जल्द किया जाएगा. ग्रामीणों से अपनी जमीन के दस्तावेज (दलील) तैयार रखने को कहा गया है ताकि उचित भुगतान मिल सके. भविष्य में कम तीव्रता वाले जिलेटिन स्टिक का उपयोग होगा और ब्लास्टिंग का समय दोपहर 1 से 2 बजे के बीच तय किया गया है. एक सप्ताह के भीतर 2000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई जाएगी.


ग्रामीणों की शर्तें और सहमति

बैठक में ग्रामीणों की ओर से कृष्ण मुर्मू, राखोहरी हेंब्रम, नीमाई बाउरी, रॉबिन बाउरी और बोसाम हंसदा सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. ग्रामीण प्रतिनिधि कृष्णा मुर्मू ने कहा कि वे प्रबंधन के दो महीने के समय वाले लिखित आश्वासन से सहमत हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में ब्लास्टिंग से कोई क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी ईसीएल की होगी. इसके अलावा, क्षतिग्रस्त हुए दो घरों की मरम्मत तुरंत कराने और भविष्य में एक तालाब निर्माण की भी मांग रखी गई है.


कृष्ण मुर्मू ने कहा कि प्रबंधन ने हमें लिखित आश्वासन दिया है. जब तक पुनर्वास नहीं होता, ब्लास्टिंग नियंत्रण में रहेगी. पानी की समस्या के समाधान के लिए टंकी का निर्माण होगा इन वादों के बाद ही हमने ओसीपी में काम शुरू करने दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद