'जय श्री राम' के उद्घोष से राममय हुई रानीगंज, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा



रानीगंज: 'एक ही नारा, एक ही नाम - जय श्री राम' के नारों से शुक्रवार को कोयलांचल नगरी रानीगंज पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर हो गई.रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित पारंपरिक शोभायात्रा ने भव्यता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आयोजको के दावे केअनुसार इस वर्ष की यात्रा में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा और रानीगंज की सड़कों पर भक्ति का सैलाब नजर आया.



दो प्रमुख केंद्रों से निकली यात्रा, हुआ संगम

 शोभायात्रा सर्राफ भवन से विश्व हिंदू परिषद के पश्चिम बंगाल प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सर्राफ के नेतृत्व में शुरू हुई. यह यात्रा सियार रोड, एनएसबी रोड, बड़ा बाजार, मारवाड़ी पट्टी, बर्न्स प्लॉट, नेताजी सुभाष मार्ग और पीएन मालिया रोड होते हुए गुजरी. मनोज सर्राफ ने बताया कि इस बार 34 स्थानों पर रामलला की पूजा की गई. वहीं, एक अन्य विशाल शोभायात्रा ब्राह्मण भवन से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में निकली. दोनों ही शोभायात्राएं मारवाड़ी हॉस्पिटल के पास आकर एक विशाल संगम में तब्दील हो गईं.



झांकियों में दिखी सांस्कृतिक और देशभक्ति की झलक

शोभायात्रा में भगवान राम के जीवन पर आधारित जीवंत झांकियों के साथ-साथ भूत-बेताल, भारत की सांस्कृतिक धरोहर और महान स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों की तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं. वाद्य यंत्रों की गूंज और राम के जयकारों ने पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया. इस मौके पर टीएमसी प्रत्याशी कालो बरन मंडल और भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष ने भी उपस्थित होकर क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं.



सुरक्षा के कड़े इंतजाम: अभेद्य किले में तब्दील हुआ शहर

अशांति की किसी भी आशंका को देखते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर को अभेद्य सुरक्षा घेरे में रखा.पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे. 500 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मी, कॉम्बैट फोर्स, रेफ और केंद्रीय बल की 16 टीमें तैनात रहीं. पूरे रूट पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई. डीसीपी ध्रुव दास, एसीपी विमान कुमार मृधा और रानीगंज थाना प्रभारी अमित सिन्हा महापात्र सहित कई बड़े अधिकारी गश्त करते दिखे.


यातायात व्यवस्था रही प्रभावित

सुरक्षा कारणों से शहर में टोटो (ई-रिक्शा) और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. आठ प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी. हालांकि इससे आवागमन व्यवस्था थोड़ी चरमरा गई और बाहर से आने वाले यात्रियों को पैदल चलना पड़ा, लेकिन उत्सव के उत्साह के आगे श्रद्धालुओं के पैर नहीं थमे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा