ज्वलंत मुद्दों को लेकर डब्लूबीपीडीसीएल के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, तारा माइंस पर दिया धरना



जामुड़िया- स्थानीय समस्याओं और विकास के दावों को लेकर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में चुरुलिया इलाके में राज्य सरकार के उपक्रम डब्लूबीपीडीसीएल और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुरुलिया चौधरी पोखर से एक रैली निकाली और महान कवि काजी नजरुल इस्लाम की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद तारा कोल माइंस के समक्ष धरने पर बैठ गए.


प्रमुख मांगें और भाजपा के आरोप

प्रदर्शन के दौरान डॉ. बिजन मुखर्जी ने ममता सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला.उन्होंने मुख्य रूप से स्थानीय कोलियरी में बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग. चुरुलिया के चार स्कूलों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की योजना का कड़ा विरोध, माइंस से निकलने वाले दूषित जल के कारण अजय नदी का पानी खराब होने और पेयजल की किल्लत का मुद्दा, जयनगर में 72 बीघा गोचर (चरगाहा) भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया.

डॉ. मुखर्जी ने कहा, पिछले 15 सालों में टीएमसी ने केवल संसाधनों की चोरी की है. कोयला और बालू तस्करी के कारण नदियां सूख रही हैं और जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है.


टीएमसी का पलटवार: "चुनाव देख याद आई समस्याएं"

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक हरेराम सिंह ने डॉ. बिजन मुखर्जी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, जो खुद को भूमिपुत्र कहते हैं, उन्हें चुनाव से ठीक पहले इन समस्याओं का पता कैसे चला? क्या पिछले सालों में वे सो रहे थे?.

हरेराम सिंह ने विकास का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है. उन्होंने स्वीकार किया कि पेयजल की कुछ समस्या है, जिसका समाधान अंतिम चरण में है और चुनाव के बाद युवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी.


प्रबंधन का रुख और सुरक्षा व्यवस्था

प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तारा माइंस के मैनेजर निलेश रंजन भुंईया को एक ज्ञापन सौंपा. मैनेजर ने बताया कि युवाओं के रोजगार और अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन स्वीकार कर लिया गया है और इसे उचित निर्णय हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा.

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी.


इस विरोध रैली और धरने में भाजपा नेता संतोष सिंह, तापस राय, निरंजन सिंह, बृजमोहन पासवान, पिनाकी राय, लखन बाउरी, गोपी पात्र, जय गणेश सिंह और दीप बनर्जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा