जामुड़िया: टीएमसी विधायक हरेराम सिंह के खिलाफ 'कोयला चोर' के पोस्टर से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन



जामुड़िया- आगामी चुनाव से पहले जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जामुड़िया बोरो-1 के अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित बीजपुर तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर विधायक और पार्टी प्रत्याशी हरेराम सिंह के पोस्टर लगाकर उन्हें 'कोयला चोर' बताया गया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामुड़िया-रानीगंज मुख्य मार्ग को बीजपुर में जाम कर दिया. पुलिस के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही सड़क अवरोध हटाया गया.



पुरानी तस्वीर के जरिए बदनाम करने की साजिश: हरेराम सिंह

इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा, यह मुझे बदनाम करने की एक घटिया कोशिश है. जिस तस्वीर का हवाला दिया जा रहा है, वह 2021 की है जब मैं पहली बार विधायक बना था.उस समय मैं बहुला में रहता था और जामुड़िया के लिए नया था. कई लोग मुझे सम्मानित करने आए थे, जिनमें वे दो व्यक्ति भी शामिल थे. मुझे नहीं पता था कि कौन कोयला चोर है या कौन बालू चोर है.यह लोग भी उन सम्मानित करने वाले में शामिल थे,उसे ही अब दिखा कर बदनाम किया जा रहा है.



उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा: की पिछले हफ्ते एनसीपी ने एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यही तस्वीर दिखाई थी, जब उससे फायदा नहीं हुआ तो अब भाजपा ने यह हरकत की है. उन्होंने दावा किया कि 5 साल के कार्यकाल में जामुड़िया में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जो किसी पूर्व विधायक ने नहीं किए.किसी में दम नहीं है कि मुझे हरा सके. अगर मैं सच में दोषी हूँ, तो केंद्रीय एजेंसियां जांच करें, लेकिन इस तरह की गंदी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उनके पुत्र पर की गई टिप्पणी पर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी पार्टी सुप्रीमो के आदेश का पालन करेंगे और अपने बेटे पर नियंत्रण रखेंगे.



भाजपा ने आरोपों को नकारा, बताया 'तृणमूल की गुटबाजी'

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के जामुड़िया प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, भाजपा एक अनुशासित पार्टी है.हमारे कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास ऐसी ओछी हरकतों के लिए समय नहीं है. जहां पोस्टर लगे हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे हैं, पुलिस जांच करे कि असलियत क्या है. उन्होंने इस घटना को तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी का परिणाम बताया.


पुलिसिया कार्रवाई और कानूनी कदम

बीजपुर आंचलिक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता लालटू माजी ने इस मामले में जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. विधायक हरेराम सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पोस्टर लगाने वाले असली चेहरों की पहचान की जा सके.प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा