अधीर चौधरी का तीखा हमला: वोटर लिस्ट में 'मिडनाइट' खेल और 73 अफसरों के तबादले पर उठाए सवाल





मुर्शिदाबाद/कोलकाता, (पीबी टीवी) : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता को लेकर ममता सरकार और प्रशासन पर चौतरफा हमला बोला है। उन्होंने वोटर लिस्ट से लेकर रायदिघी हत्याकांड तक कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अधीर चौधरी ने 'मिडनाइट' सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने पर सवाल उठाते हुए कहा, "पहली खेप में 29 लाख आवेदनों के निपटारे के बाद अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने नाम जुड़े और कितने काटे गए। इसमें पारदर्शिता का भारी अभाव है।"  चुनाव से ठीक पहले कोलकाता से कूचबिहार तक 73 रिटर्निंग अधिकारियों (RO) के तबादले पर उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट के अधिकारी को बदलना भी इस 'बड़े खेल' का हिस्सा लगता है। रायदिघी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा इसे टीएमसी की साजिश बता रही है, तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष इसे 'प्रेम प्रसंग' का रंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को दबाने की कोशिश हो रही है। अपने गृह जिले मुर्शिदाबाद पर दुख जताते हुए चौधरी ने कहा, "आज मुर्शिदाबाद की पहचान केवल बम, गोलियों की गूँज और पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों तक सीमित रह गई है। यहाँ विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।" अधीर चौधरी का यह कड़ा रुख दर्शाता है कि कांग्रेस इस बार बंगाल चुनाव में टीएमसी और भाजपा के बीच 'तीसरे कोण' के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। उनके इन बयानों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा