रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा

गोपाल खेड़िया बने 'वोट किंग', निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली करारी शिकस्त





रानीगंज- कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के अंतर्गत संचालित रानीगंज गौशाला की कार्यकारिणी समिति (सत्र 2026-2028) के लिए हुए चुनाव में 'दलिया ग्रुप' ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित किया है.गुरुवार को आए चुनावी नतीजों में डालिया ग्रुप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 19 सीटों पर कब्जा जमा लिया. इस चुनाव में विरोधी पक्ष से खड़े चारों निर्दलीय उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा.



गोपाल खेड़िया ने हासिल किए सर्वाधिक मत

चुनाव परिणामों के अनुसार, दलिया ग्रुप के गोपाल खेड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 484 वोट प्राप्त कर जीत की सूची में शीर्ष स्थान बनाया. उनके बाद प्रभात कुमार सरावगी (गोपाल) 475 वोटों के साथ दूसरे और सुमित क्याल (टोनी) 474 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे




सेवा और समर्पण की हुई जीत: ललित खेतान

शानदार सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्तमान अध्यक्ष ललित खेतान ने कहा, "दलिया ग्रुप वर्ष 2014 से निरंतर गोवंश की सेवा में समर्पित है. रानीगंज के गो-प्रेमियों ने हमारे सेवा भाव पर मुहर लगाई है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और समाज के सहयोग का परिणाम है.




निर्दलीय उम्मीदवारों ने स्वीकार किया जनादेश

दूसरी ओर, चुनावी मैदान में उतरे चार निर्दलीय प्रत्याशियों को मतदाताओं ने नकार दिया। हार के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार रबिंद्र शर्मा ने लोकतांत्रिक भावना का परिचय देते हुए कहा, "हम परिवर्तन के उद्देश्य से चुनाव लड़े थे, लेकिन मतदाताओं ने जो निर्णय दिया है, हम उसे सहर्ष स्वीकार करते हैं.




शांतिपूर्ण रहा मतदान, बुजुर्गों-महिलाओं ने दिखाया उत्साह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव जैन की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही. 773 कुल मतदाताओं में से लगभग 83% (640 मतदाताओं) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विशेष बात यह रही कि बीमार और अक्षम 29 मतदाताओं के लिए 'होम वोटिंग' की व्यवस्था की गई थी. सहायक चुनाव आयुक्त पंकज माहेश्वरी और जितेंद्र सिंघानिया तथा कोऑर्डिनेटर आदित्य मूंधड़ा ने भी व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई,,। पहली बार वोट देने वाली मेघा खेड़िया जैसी युवा मतदाताओं ने भी गौशाला के विकास के प्रति अपना उत्साह जताया।



चुनाव परिणाम: शीर्ष 10 विजयी उम्मीदवार
स्थान उम्मीदवार का नाम (दल/समूह) प्राप्त वोट

1 गोपाल खेड़िया (विजयी) 484
2 प्रभात कुमार सरावगी - गोपाल (विजयी) 475
3 सुमित क्याल - टोनी (विजयी) 474
4 प्रदीप गोयल - मानसरोवर (विजयी) 472
5 अमित सराफ - हेमा साइकिल (विजयी) 465
6 दीपक कुमार कलोतिया (विजयी) 450
7 बिकाश सतनालिका - कैटरर (विजयी) 449
8 गौतम सराफ (विजयी) 448
9 श्रवण कानोड़िया (विजयी) 442
10 दीपक जालान (विजयी) 427
11 विकास चौधरी - रिंकू (विजयी) 427
12 रवि शंकर क्याल (विजयी) 419
13 विकास सतनालिका - अपना स्कूप (विजयी) 416
14 पवन केजरीवाल (विजयी) 394
15 बिनोद बंसल (विजयी) 385
16 रितेश खेतान (विजयी) 383
17 पवन बाजोरिया (विजयी) 376
18 अशोक झुनझुनवाला (विजयी) 317
19 धरमबीर खेतान - दब्बू (विजयी) 288
20 अनिल लुहारूवाला (निर्दलीय) 278
21 रबिंद्र शर्मा - रवि डाबर (निर्दलीय) 243
22 मनोज बोगी (निर्दलीय) 179
23 अरुण कुमार मोदी - बिट्टू (निर्दलीय) 145

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता