रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार



रानीगंज- शहर के व्यस्ततम इलाके शिशु बागान मोड़ स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप वाली गली में मंगलवार शाम अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 85,000 रुपये नकद और करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


छत पर टहल रही थी महिला, नीचे मची तबाही

घर की मालकिन सुधा अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर में अकेली थीं. शाम लगभग 7:00 बजे वह टहलने के लिए अपने घर की छत पर रोज की भांति गई थीं.करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह 8:30 बजे नीचे उतरीं, तो उनके होश उड़ गए.कमरे का नजारा बदला हुआ था और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था.



क्या-क्या ले गए चोर?

सुधा अग्रवाल के अनुसार, अपराधियों ने अलमारी में रखे 85 हजार रुपये नकद के साथ-साथ भारी मात्रा में कीमती आभूषण चोरी कर लिए हैं.चोरी गए सामानों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

सोने के आभूषण: सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां और अन्य गहने.

चांदी के बर्तन: चांदी के गिलास और थाली.

कुल अनुमानित राशि: लगभग 35 लाख रुपये के जेवरात.

सुधा अग्रवाल ने बताया की "मैं सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए छत पर गई थी। जब नीचे आई तो सब कुछ बिखरा हुआ था और गहने गायब थे। अपराधियों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया.



घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग लगाया जा सके.स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम के वक्त इस तरह की चोरी होना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता