जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई




जामुड़िया/रानीगंज: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया और बुदबुद,पाण्डेशवर में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया.जामुड़िया के वार्ड नंबर चार स्थित हाटतल्ला इलाके में प्रमुख हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के आवास और प्रतिष्ठानों पर ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित तौर पर अवैध कोयला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को लेकर की गई है.ज्ञात रहे कि राजेश बंसल के भाई रमेश बंसल तथा उनके दो पुत्र अमित और सुमित बंसल जामुड़िया में रहते है,जबकि राजेश बंसल का निवास स्थान रानीगंज में है.





सुबह 6 बजे से सीआईएसएफ के घेरे में इलाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग सवा छह बजे ईडी के करीब 13 से 16 अधिकारियों की टीम तीन वाहनों में सवार होकर राजेश बंसल के घर पहुंची। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों ने साबुन फैक्ट्री वाली गली को घेर लिया और किसी के भी आने-जाने परपूछताछ कर आने जाने दिया .




लगभग 8 घंटे से अधिक चली सघन तलाशी के दौरान सूत्रों से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारियों ने स्थानीय सरकारी बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई। सूत्रों का दावा है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है, जिसे लगभग तीन सीमेंट की बोरियों में भरकर जब्त किया गया है। अधिकारियों की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है.




राजेश बंसल का रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में इंडस्ट्रियल हार्डवेयर का बड़ा कारोबार है। ईडी इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इन व्यापारिक गतिविधियों की आड़ में कोयला क्षेत्र से जुड़े अवैध धन को सफेद किया जा रहा था.इस कार्रवाई के तार कोलकाता, दुर्गापुर और पांडवेश्वर से भी जुड़ते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में बुदबुद के नए थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के आवास पर भी छापेमारी की गई, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद होने की खबर है.




व्यापारिक जगत में दहशत

सुबह-सुबह हुई इस बड़ी कार्रवाई ने जामुड़िया और रानीगंज के व्यापारिक गलियारों में खलबली मचा दी है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन तलाशी अभियान देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता