इंडो- नेपाल युथ चैंपियनशिप के बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता प्रभाकर किस्कु को दिशम आदिवासी गांवता द्वारा से भव्य स्वागत किया गया




रानीगंज-हाल ही में नेपाल के पोखरा में इंडो- नेपाल युथ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, इसमें रानीगंज के प्रभाकर किसकु ने 80 किलो विभाग में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.रविवार प्रातः रानीगंज आने पर रानीगंज रेलवे स्टेशन पर उनका दिशम आदिवासी गांवता द्वारा भव्य स्वागत किया गया . इस अवसर पर संगठन के राज्य पर्यवेक्षक भुवन मंडी,सीमा मंडी,संजय हेम्ब्रम सह संगठन के तमाम सदस्यों की तरफ से उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. राज्य पर्यवेक्षक भुवन मंडी ने बताया कि यह बड़े गर्व का विषय है कि इस क्षेत्र के एक आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता ,वह भी स्वर्ण पदक . बीते जून माह में उत्तर प्रदेश में हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी गोल्ड मैडल जीता. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर ही संगठन की तरफ से प्रभाकर को सम्मानित करने की परियोजना थी ,लेकिन उसे दिन प्रभाकर अन्य किसी स्पर्धा में व्यस्त थे. इसलिए उनको आज रानीगंज स्टेशन में उतरने पर उनका स्वागत किया गया. उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि इस युवा खिलाड़ी को सम्मानित किया जाए ,वही जब हमने प्रभाकर से बात की तो उन्होंने कहा कि पूरे देश से 45 खिलाड़ी गए थे. वह बॉक्सिंग में 80 किलो विभाग में हिस्सा लिए थे. उन्होंने स्वर्ण पदक अर्जित किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज उनका रानीगंज स्टेशन में उतरने पर स्वागत किया गया, इससे उन्हें बहुत खुशी हुई और आने वाले समय के लिए उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा भी मिली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल