Slide 1 Slide 2 Slide 3

हास्य-व्यंग्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल का 75वां वर्षगांठ समारोह

पूर्व शिक्षकों, विद्यार्थियों, साहित्यकारों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित, पुरानी यादें ताजा कर भावुक हुए पूर्व छात्र



जामुड़िया: जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय समारोह मंगलवार को यादगार पलों, हास्य-व्यंग्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ. आयोजन के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा. इस दौरान विद्यालय के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और इससे जुड़े लोगों के योगदान को याद किया गया.


समारोह के पहले दिन सोमवार की रात आयोजित हास्य कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहा. इसमें कवि पवन बांके बिहारी, बंसीधर मिश्रा, मदन चौबे, बैद्यनाथ मिश्रा और मंजू ने अपनी हास्य एवं व्यंग्यपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया. देश की राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक विसंगतियों और समसामयिक मुद्दों पर आधारित कविताओं ने उपस्थित लोगों को देर रात तक खूब गुदगुदाया.


मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व शिक्षकों, दिवंगत शिक्षकों के परिजनों, पूर्व विद्यार्थियों, कवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा सामाजिक संस्था सुविधा के सदस्यों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सीमेंट उद्योग से जुड़े विद्यालय के पूर्व छात्र धर्मवीर खेतान ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए.विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों और शिक्षकों के योगदान का जिक्र करते हुए वह भावुक हो उठे.


कार्यक्रम में रोहनराम रजक, सुरेश पांडे, प्रतिमा चौहान, संतोष साव, प्रोबीर सरकार, करनजीत ताती, समशेर अंसारी, नीदज शर्मा, विनोद साव, कौशलेश सिंह, रनबीर महतो और शमीम बानो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.समारोह ने विद्यालय के 75 वर्षों के शैक्षणिक सफर और पुरानी पीढ़ियों के साथ उसके आत्मीय रिश्तों को एक बार फिर जीवंत कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने