Slide 1 Slide 2 Slide 3

जेके नगर में लगातार दो हत्याओं से महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता, वामपंथियों ने निष्पक्ष जांच की मांग

निमचा फांड़ी के सामने वामपंथी संगठनों की विरोध-सह-जागरूकता सभा, मानव तस्करी और सड़क हादसों पर जताई चिंता



रानीगंज : जेके नगर कोलियरी क्षेत्र में लगातार दो हत्याओं की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. इस बीच, सोमवार को भारत की लोकतांत्रिक महिला समिति की रानीगंज आंचलिक समिति ने जेके नगर फांड़ी के फाड़ी प्रभारी (आईसी) को ज्ञापन सौंपकर घटनाओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की.समिति ने स्थानीय स्तर पर प्रसारित जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि गत 5 एक 55 वर्षीय महिला और 10 अक्टूबर को एक युवक की हत्या की दो घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और प्रशासन के प्रति अविश्वास का माहौल पैदा हुआ है. विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई.



ज्ञापन में मांग की गई कि पुलिस वास्तविक घटनाओं का खुलासा करे, अपराधियों की पहचान कर साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करे.साथ ही क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाकर आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.समिति ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा कोई अनुकंपा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है.

इस दौरान प्रशांत घोष, पूर्ण चंद्र बनर्जी, सुभाष मंडल, उज्ज्वल बनर्जी, रामचंद्र महतो, रेबु मुर्मू और कृष्ना दासगुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.



निमचा फांड़ी के सामने वामपंथी संगठनों की सभा

दूसरी ओर, निमचा फांड़ी के सामने वामपंथी संगठनों की ओर से विरोध-सह-जागरूकता सभा आयोजित की गई.लाल झंडे लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी रोकने और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया. सभा में वक्ताओं ने कहा कि नौकरी का लालच देकर गरीब और असहाय परिवारों के लोगों को बाहर ले जाने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं. मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने के साथ ही आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ानी होगी.



वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर भी चिंता जताते हुए कहा कि ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ केवल नारा बनकर नहीं रहना चाहिए. सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को प्रचार के साथ जमीनी स्तर पर भी प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

सभा में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए वामपंथी नेताओं ने बेरोजगारी और पलायन को इन समस्याओं की प्रमुख वजह बताया. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए . सभा में बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने