Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज में एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, चार राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

विधायक पार्थ घोष ने कहा- खेल सबसे बड़ी औषधि, युवाओं को खेल से जोड़ना जरूरी



रानीगंज- दुर्गापूजा के बाद लक्ष्मी पूजा के अवसर पर रानीगंज में एक बार फिर उत्सव का माहौल देखने को मिला. शिशुबागान स्थित ऐतिहासिक राबिन सेन स्टेडियम में रविवार को एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। ऑल इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में चार राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन को लेकर स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी।


टूर्नामेंट के आयोजक और रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने कहा कि खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। रानीगंज खेल और संस्कृति की धरती है। इस बार देश के विभिन्न प्रांतों से टीमें यहां पहुंची हैं। उन्होंने कहा, “स्पोर्ट्स एक मेडिसिन है। खेलकूद में रहने से दवाइयों की जरूरत कम पड़ती है। खेल दवा से भी बड़ी औषधि है। इसलिए खेल को लोकप्रिय बनाना और युवाओं को इससे जोड़ना जरूरी है।”


उद्घाटन समारोह में बच्चियों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विधायक पार्थ घोष सहित भाजपा नेता मनोज कुमार ओझा, शमशेर सिंह, मोनू वर्मा, जयंत मिश्रा, रवि केसरी और कदम माझी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने