Slide 1 Slide 2 Slide 3

नैहाटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व तृणमूल विधायक सनत डे की दवा की दुकान पर बदमाशों का हमला, तोड़फोड़।


नैहाटी, 23 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल के नैहाटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व तृणमूल विधायक सनत डे की दवा की दुकान पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने और तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना महानवमी की रात नैहाटी के 6 नंबर विजय नगर इलाके में हुई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवमी की रात अचानक कुछ असामाजिक तत्व पूर्व विधायक की दवा की दुकान पर आ धमके और वहाँ जमकर तोड़फोड़ की। इस अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल फैल गया है।



घटना की सूचना मिलते ही नैहाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, इस हमले के पीछे क्या कारण था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने