दुर्गापुर, 3 अक्टूबर: दुर्गापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेता देव ने ढाक की थाप पर ‘कोमर दोले’ गाने की धुन पर कमर थिरकाकर मंच पर समां बांध दिया। देव के साथ अभिनेत्री शुभश्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया।
अपने पसंदीदा सितारों को सामने देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोग मोबाइल फोन के कैमरे में इस खास पल को कैद करते नजर आए।
पूजा से पहले देव और शुभश्री की मौजूदगी से दुर्गापुर के सिटी सेंटर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस दौरान एक दर्शक देव को देखकर भावुक हो गया और रोने लगा।

0 टिप्पणियाँ