Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया में मिट्टी लदे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

40-50 टन ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस के आश्वासन पर हटा जाम



जामुड़िया- पश्चिम बर्द्धमान जिले के जामुड़िया स्थित विजय नगर गांव में मंगलवार को मिट्टी लदे एक डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई.डंपर की तेज रफ्तार देखकर बाइक सवार ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल डंपर के नीचे जा घुसी.घटना के विरोध में धासना-विजय नगर के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.



ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों के बीच से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से जुड़े मिट्टी और राख लदे भारी डंपर तेज रफ्तार से चलते हैं. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.जामुड़िया मंडल-1 भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव सौरभ पाल ने आरोप लगाया कि सड़क से 40 से 50 टन तक मिट्टी और राख लदे डंपर गुजरते हैं.



ग्रामीणों के मुताबिक, परिवहन के दौरान डंपरों को ढका नहीं जाता. ओवरलोडिंग के कारण मिट्टी और राख सड़क पर गिरती रहती है. बारिश या पानी पड़ने पर सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है.ग्रामीणों ने कई डंपरों के पास वैध परिवहन दस्तावेज नहीं होने का भी आरोप लगाया.



घटना के बाद ग्रामीणों ने कई घंटे तक सड़क जाम रखा. सूचना पर केंदा फाड़ी पुलिस और जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डंपर को फाड़ी ले गई. ग्रामीणों ने भारी वाहनों की रफ्तार और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने