Slide 1 Slide 2 Slide 3

दालपट्टी सोलहआना दुर्गापूजा कमेटी की नारायण सेवा में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद

लक्ष्मी पूजा पर दोपहर एक बजे भोग अर्पण के बाद शुरू हुआ वितरण, 28 अक्टूबर को होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन



रानीगंज- मां लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर रानीगंज की ऐतिहासिक दालपट्टी सोलहआना दुर्गापूजा कमेटी की ओर से नारायण सेवा का आयोजन किया गया. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया.आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. करीब चार हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.


कमेटी की ओर से दोपहर करीब एक बजे मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया. श्रद्धालु जमीन पर बैठकर पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते नजर आए. इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया.


ज्ञात रहे कि रानीगंज की दालपट्टी सोलहआना दुर्गापूजा का अपना ऐतिहासिक महत्व है.यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है. इस पूजा की खास परंपरा यह है कि मां की प्रतिमा का विसर्जन पूजा के 16 दिनों बाद किया जाता है.पूजा से अधिक इसके विसर्जन का लोगों को।इंतजार रहता है,तरह -तरह के बेंड बाजा, आकर्षक झांकी तथा मोहक शोभायात्रा के दर्शन के लिए भक्तगण घण्टो सड़क के किनारे इंतजार करते है. इसी परंपरा के कारण इस दुर्गापूजा से स्थानीय लोगों की विशेष आस्था जुड़ी हुई है.


कमेटी की ओर से लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित नारायण सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. भारतीय परंपरा में जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को भोजन कराना सेवा तथा पुण्य का कार्य माना जाता है. नारायण सेवा के माध्यम से कमेटी ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाया.

वहीं, दालपट्टी सोलहआना दुर्गापूजा के तहत आगामी 28 अक्टूबर को रानीगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने