Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया थाना की ओर से विजय सम्मेलन का आयोजन, पूजा कमेटियों में दिखी खुशी

दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमेटियों को दिया धन्यवाद, कालीपूजा और छठ पर्व में भी सहयोग की अपील



जामुड़िया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जामुड़िया थाना की ओर से डीबीसी मोड़ स्थित हिंदुस्तान होटल में विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न दुर्गापूजा आयोजक कमेटियों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्गापूजा के दौरान आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने के लिए सभी का आभार जताया।


इस अवसर पर एसीपी सेंट्रल-2 बिमान कुमार मिर्धा, सीआइ मानस दास, टीआइ राणा अंबिका, एसीपी ट्रैफिक जयंतो बाग, जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी, बीडीओ भास्कर विश्वास, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी मेहराज अंसारी, केंदा फांड़ी प्रभारी मदनमोहन दत्ता, ट्रैफिक ओसी सुकांतो दास और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शेख मजहरुल हक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।


जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर ने सभी दुर्गापूजा आयोजक कमेटियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में विजय सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जामुड़िया क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना गर्व की बात है। यह सभी पूजा कमेटियों के सहयोग और सरकारी नियमों का पालन करने के कारण संभव हो पाया। उन्होंने आगामी कालीपूजा और छठ पर्व को भी इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।


वहीं, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जामुड़िया थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर पर्व-त्योहार मनाते हैं। दुर्गापूजा के दौरान भी लोगों ने आपसी सहयोग और सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने आने वाले सभी त्योहारों को भी इसी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने