भाटपाड़ा में फिर हत्या, घर से बुलाकर राजेश तिवारी को धारदार हथियार से काटा

तीनसुतिया इलाके की घटना, जगद्दल थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार



भाटपाड़ा: भाटपाड़ा में एक बार फिर हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भाटपाड़ा नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड के तीनसुतिया इलाके में बुधवार रात राजेश तिवारी (50) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। आरोप है कि कुछ लोग राजेश को उसके घर से बुलाकर बाहर ले गये और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।



घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जगद्दल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों और हत्या में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। हत्या की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त