Slide 1 Slide 2 Slide 3

जेके नगर एल्युमिनियम कारखाने में फिर उठेगा चिमनी से धुआं! वेदांता के 80 हजार करोड़ के निवेश की चर्चा से जेमेंरी-जेके नगर में जश्न

कारखाना खुलने की उम्मीद से लोगों में खुशी, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को लगाया गेरुआ अबीर | आसनसोल में 10 हजार रोजगार की संभावना



रानीगंज- कभी हजारों श्रमिकों को रोजगार देने वाला जेके नगर का ऐतिहासिक एल्युमिनियम कारखाना एक बार फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है.वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात और पश्चिम बंगाल में बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाओं की खबर सामने आने के बाद जेमेंरी और जेके नगर के लोगों में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गेरुआ अबीर लगाकर अपनी खुशी जाहिर की.


आसनसोल-रानीगंज औद्योगिक क्षेत्र कभी बड़े-बड़े कारखानों और हजारों श्रमिकों के रोजगार के लिए जाना जाता था, हालांकि, समय के साथ कई उद्योग बंद हो गए. जेके नगर एल्युमिनियम कारखाना भी पिछले कई दशकों से बंद पड़ा है.इस कंपनी को वेदांता ग्रुप ने स्टार लाइट कंपनी के तहत लिया था, यहां संयंत्र लगाने की योजना थी,परन्तु तत्कालीन सरकार के असहयोग के कारण इसे चालू करना सम्भव नहीं हो पाया. ऐसे में इसके दोबारा चालू होने की संभावना स्थानीय लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है.



80 हजार करोड़ रुपये तक निवेश की योजना

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बुधवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि समूह पश्चिम बंगाल में बिजली उत्पादन और एल्युमिनियम प्रगलन संयंत्र स्थापित करने के लिए 70 हजार से 80 हजार करोड़ रुपये तक निवेश करने पर विचार कर रहा है. नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ उनकी बैठक में राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई.अग्रवाल के अनुसार, परियोजनाओं पर अंतिम फैसला व्यवहार्यता अध्ययन के बाद लिया जाएगा.राज्य सरकार से सहयोग मिलने पर अगले तीन वर्षों में काम शुरू हो सकता है.



आसनसोल के जे के नगर में 10 हजार रोजगार की उम्मीद

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वेदांता समूह आसनसोल में संयंत्र स्थापित करना चाहता है, जिससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.अनिल अग्रवाल ने भी बताया कि समूह के पास आसनसोल क्षेत्र के जे के नगर में लगभग 300 एकड़ जमीन है, जिसकी परियोजना के लिए उपयुक्तता जांची जाएगी.जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जमीन भी ली जा सकती है.



स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

जेके नगर के निवासियों का कहना है कि कारखाना दोबारा खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पूरे जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. वेदांता समूह ने सहायक उद्योगों के विकास की संभावना भी जताई है,हालांकि, फिलहाल निवेश और कारखाना दोबारा खोलने की योजना शुरुआती चरण में है.परियोजना की व्यवहार्यता और आगे की औपचारिक घोषणाओं पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने