सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर: बिना वैध कागजात के भारत में घुसकर हैदराबाद जा रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। इनमें 2 पुरुष, 2 महिलाएँ और 1 बच्चा शामिल है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत आए हैं। इसके बाद रेलवे पुलिस (GRP) और विशेष टीम (SOG) ने ट्रेन में तलाशी ली और 6 नंबर प्लेटफॉर्म से इन पाँचों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने माना कि वे त्रिपुरा के रास्ते भारत आए थे और ट्रेन बदलकर हैदराबाद जा रहे थे।
मंगलवार रात को पुलिस ने इन सभी को डिटेंशन कैंप भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस काम में कोई मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) गैंग शामिल है या नहीं।

0 टिप्पणियाँ