Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज-जामुड़िया की 195 दुर्गापूजा कमेटियों को मिला एक-एक लाख का अनुदान

चेक वितरण कार्यक्रम में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सद्भाव के साथ पूजा मनाने की अपील




रानीगंज-जामुड़िया : पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दुर्गापूजा समितियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के तहत रानीगंज और जामुड़िया में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किये गये. रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 95 में से 94 पूजा कमेटियों को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया, वहीं, जामुड़िया थाना के सहयोग से श्रीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 101 पूजा कमेटियों को अनुदान प्रदान किया गया.

रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने पूजा कमेटियों से आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ उत्सव मनाने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. एसीपी बिमान मिर्धा ने सुरक्षा पर जोर देते हुए हेलमेट पहनने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की सलाह दी. यहां पूजा कमेटियों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.


 दूसरी और जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि अनुदान का ईमानदारी से उपयोग किया जाए. उन्होंने पूजा आयोजन में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों, बिजली, जलापूर्ति और सफाई विभाग के कर्मचारियों को परिवार सहित पंडालों में आमंत्रित कर सम्मान देने की अपील की.


कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, डीसीपी ध्रुव दास, एसीपी ट्रैफिक-2 जयंतो बाग, बीडीओ भास्कर विश्वास, थाना प्रभारी सौमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. पूजा आयोजकों से सुरक्षा, यातायात और पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने