दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार



हिंगलगंज: हिंगलगंज थाना क्षेत्र के चार नंबर सैंडेलबिल इलाके में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आशिक सरदार के रूप में हुई है।


नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम घर में नाबालिग और उसकी बहन मौजूद थीं। उसके माता-पिता किसी जरूरी काम से बाहर गये हुए थे। इसी दौरान इलाके का ही आशिक सरदार नाबालिग को बुलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे पास के जंगल में ले गया और हाथ-पैर दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने नाबालिग को बरामद कर उसके घर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता तत्काल घर लौटे और नाबालिग को लेकर हिंगलगंज थाने पहुंचे। वहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी।


शिकायत के आधार पर हिंगलगंज थाना पुलिस ने आशिक सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को बशीरहाट अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त