जामुड़िया में श्री दुर्गा सेवा समिति की दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर आमसभा



जामुड़िया : आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर जामुड़िया हटिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री दुर्गा सेवा समिति की ओर से स्थानीय लोगों के साथ आमसभा का आयोजन किया गया.सभा में इस वर्ष दुर्गापूजा को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार करने के साथ वर्ष 2025 में आयोजित पूजा का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया


समिति के सचिव पवन मावंडिया ने बताया कि इस बार पूजा को विशेष आकर्षण के साथ आयोजित किया जाएगा. 16 अक्टूबर, महाषष्ठी के दिन मां दुर्गा के भव्य पंडाल एवं प्रतिमा का अनावरण होगा. वहीं, 21 अक्टूबर को महावीर अखाड़े के साथ गाजे-बाजे के बीच मां दुर्गा की विदाई एवं विसर्जन किया जाएगा.मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा नवरात्रि डांडिया उत्सव भी आयोजित होगा.


समिति ने बिजली एवं दमकल विभाग द्वारा पूजा के लिए शुल्क शून्य किये जाने को स्वागत योग्य पहल बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया. समिति ने पूजा कमेटी अनुदान के लिए आवेदन भी किया है, जिसके तहत एक लाख रुपये का अनुदान मिलने की बात कही गयी.


नई मंदिर कमेटी में राहुल अग्रवाल (रोमी), पिंटू संथालिया, राजेश डोकानिया, सुशील मावंडिया, नीरज केशरी एवं अंकित पटवारी को जिम्मेदारी दी गयी. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 120 रुपये के कूपन पर शुद्ध शाकाहारी भोजन की कैटरिंग व्यवस्था रहेगी .


मौके पर अध्यक्ष बिहारी लाल जी टिबरेवाल, शंकर सतरोडिया, महेश मागोतिया, रमेश मैंगोटिया, विनीत अग्रवाल, कैलाश मावंडिया, आचार्य परमानंद मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, सुरेश मिश्रा, संदीप कनोडिया, अमर केशरी, नरेश डोकानिया, अंकुश डोकानिया, जयंत भगत, विशाल केशरी, अनिल मिश्रा, संतोष संथालिया, मयंक चौधरी, अशोक डोकानिया सहित अन्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त