बहुला की बेटी अनुष्का पाल ने अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान

बैंकॉक में ट्रेडिशनल योग वर्ग में शानदार प्रदर्शन, भाजपा जिला सचिव परेश घोष ने घर पहुंचकर किया सम्मानित



रानीगंज : प्रतिभाएं हर जगह मौजूद हैं, जरूरत सिर्फ उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन देकर तराशने की है. उचित मंच मिलने पर यही प्रतिभाएं सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं. बहुला इलाके की रहने वाली अनुष्का पाल इसका एक उदाहरण हैं. बचपन से ही योगासन के प्रति रुचि रखने वाली अनुष्का ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है.


थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में अनुष्का पाल ने ट्रेडिशनल योगासन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से बहुला इलाके में खुशी का माहौल है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल कर उन्होंने भारत और एशिया का नाम गौरवान्वित किया है.



अनुष्का की इस उपलब्धि के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव परेश घोष शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके बहुला स्थित घर पहुंचे. उन्होंने अनुष्का को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की. इस दौरान अनुष्का के माता-पिता भी मौजूद थे.


परेश घोष ने कहा कि बहुला की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह अपने प्रदर्शन से इलाके का नाम रोशन किया है, उसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है. उन्होंने अनुष्का के माता-पिता की भी सराहना करते हुए कहा कि बचपन से ही बेटी को योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जिस तरह प्रोत्साहित किया गया, उसी का परिणाम है कि आज अनुष्का ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतनी बड़ी सफलता हासिल की है.


उन्होंने कहा कि ग्रामीण और छोटे इलाकों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है ऐसी प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उचित मंच उपलब्ध कराने की, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप सफलता हासिल कर सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त