निमचा कोलियरी में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

पैसे लेकर तबादले और कर्मचारियों की इच्छा के विरुद्ध बदली ड्यूटी लगाने का आरोप



रानीगंज : निमचा (आर) कोलियरी में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और अवैध पदस्थापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कोलियरी रिपब्लिकन मजदूर सभा ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संगठन ने कोलियरी के एजेंट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया.



संगठन के सचिव इंद्रदेव मोदी की ओर से बीते 31 अगस्त को निंघा (आर) कोलियरी के एजेंट को सौंपे गये पत्र में कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. पत्र के अनुसार, संगठन ने पहले भी संबंधित अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की थी. आरोप है कि पूर्व मैनेजर के कार्यकाल में कुछ कर्मचारियों से कथित तौर पर 1.50 लाख से दो लाख रुपये तक लेकर उन्हें महत्वपूर्ण स्थानों से हटाकर अन्य जगह पदस्थ किया गया. संगठन का दावा है कि इस संबंध में 12 कर्मचारियों की सूची भी तैयार की गयी थी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई.



इसके अलावा कर्मचारियों की इच्छा के विरुद्ध बदली ड्यूटी लगाने और इसके लिए कथित तौर पर 500 रुपये लिये जाने का आरोप लगाया गया है. संगठन ने शारीरिक रूप से अनुपयुक्त कर्मचारियों को बदली ड्यूटी देने तथा स्वस्थ कर्मचारियों को इससे वंचित करने की शिकायत भी की है. कुछ कर्मचारियों के समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने का मुद्दा भी उठाया गया.


संगठन ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा कोलियरी में सुरक्षा, अनुशासन और नियमों के पालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. हालांकि, इन आरोपों पर प्रबंधन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त