दुर्गापुर के कादा रोड से पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

पेनड्राइव, एटीएम कार्ड, पासबुक और हार्ड डिस्क बरामद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच में जुटी पुलिस



दुर्गापुर : साइबर अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दुर्गापुर थाना पुलिस ने कादा रोड इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को इलाके में विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से कई संदिग्ध सामान बरामद किये गये। इनमें पेनड्राइव, एटीएम कार्ड, पासबुक और हार्ड डिस्क समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। पुलिस अब इन उपकरणों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में किया गया था या नहीं।



देर रात तक हुई पूछताछ

हिरासत में लिये जाने के बाद पांचों को दुर्गापुर थाने लाया गया, जहां उनसे काफी देर तक पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके आपसी संपर्क, बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने सभी पांचों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।


अदालत में पेशी

बुधवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है। पुलिस जब्त किये गये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच के जरिये साइबर अपराध से जुड़े संभावित सुराग तलाश रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस को जांच के दौरान साइबर अपराध से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क के सामने आने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त