नशीली कफ सिरप की तस्करी में सिविक वॉलंटियर गिरफ्तार



नदिया: नशीली कफ सिरप की तस्करी के आरोप में चापड़ा थाना पुलिस ने एक सिविक वॉलंटियर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 248 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर की पहचान शाहबाज मंडल के रूप में हुई है। वह चापड़ा थाने में कार्यरत बताया गया है। वहीं, दूसरे गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल दास के रूप में हुई है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर चापड़ा थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 248 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। पूछताछ के बाद मामले में चापड़ा थाने में कार्यरत सिविक वॉलंटियर शाहबाज मंडल का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।



कर्तव्यरत सिविक वॉलंटियर के कथित तौर पर प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी से जुड़े होने की घटना ने पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े कर दिये हैं। हालांकि, इस तस्करी के पूरे नेटवर्क में शाहबाज मंडल की भूमिका क्या थी, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।


पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। बुधवार को दोनों आरोपियों को कृष्णनगर जिला अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त