मछ्छर के प्रकोप से बचाने के लिए छात्रों को स्कर्ट की जगह सलवार पहनाने की स्वास्थ्य मंत्री की अपील



कोलकाता, 6 सितंबर [पीबी टीवी]: राज्य में अचानक तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस स्थिति से निपटने और खासकर बच्चों को मच्छ्छर के काटने से बचाने तथा संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखोपाध्याय ने एक अनूठा संदेश दिया है। डेंगू की रोकथाम के लिए उन्होंने आगामी सितंबर, अक्टूबर और नवंबर— इन तीन महीनों के लिए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के यूनिफॉर्म कोड में अस्थायी रूप से बदलाव करने का आग्रह किया है।


राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा अभिभावकों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इन तीन महीनों के दौरान छात्र-छात्राओं को पूरी बांह और पैर ढंकने वाले कपड़े पहनकर स्कूल भेजा जाए। विशेष रूप से छात्राओं के मामले में उन्होंने स्कर्ट के बजाय पैरों को पूरी तरह ढंकने वाले सलवार पहनने पर विशेष जोर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त