खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती




बांकुड़ा : खाने में छिपकली मिलने के बाद कथित विषाक्त भोजन खाने से 45 बच्चे बीमार पड़ गये। सभी बच्चों को इलाज के लिए ओंदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह बांकुड़ा जिले के ओंदा ब्लॉक अंतर्गत पुनिशोल ग्राम पंचायत के धांदा आईसीडीएस केंद्र में हुई।




बताया गया कि आईसीडीएस केंद्र में बच्चों के लिए खाना तैयार किया गया था। भोजन परोसे जाने के दौरान उसमें छिपकली दिखाई दी। हालांकि, तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे। इसके कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन और केंद्र के कर्मी एक-एक कर बच्चों को लेकर ओंदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे।



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अमरनाथ शाखा अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। विधायक ने बताया कि सभी बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भोजन को लेकर हुई घटना से बच्चों में भय और घबराहट भी पैदा हुई, जिसके कारण कुछ बच्चे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त