जामुड़िया में 13 हजार करोड़ से बनेगा देश का पहला कोल-टू-एसएनजी प्रोजेक्ट

190 एकड़ में प्रस्तावित प्लांट से सालाना 633.66 मिलियन एनएम³ सिंथेटिक नेचुरल गैस उत्पादन की योजना



जामुड़िया : पश्चिम बर्द्धमान जिले के जामुड़िया में देश का पहला कोल-टू-सिंथेटिक नेचुरल गैस (एसएनजी) प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी है. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) और गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) के संयुक्त उपक्रम कोल गैस इंडिया लिमिटेड (सीजीआइएल) की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा तैयार की गयी है.शनिवार को जामुड़िया के बीएन कॉलोनी स्थित सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गयी.


सीजीआइएल के निदेशक डॉ. पीयूष कुमार ने बताया कि ईसीएल की करीब 190 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित प्लांट की अनुमानित लागत 13,052.81 करोड़ रुपये है. परियोजना में कोयले से सिंथेटिक नेचुरल गैस का उत्पादन किया जायेगा.प्लांट के लिए प्रतिवर्ष करीब 1.93 एमएमटीपीए कोयले की आवश्यकता होगी तथा सालाना लगभग 633.66 मिलियन एनएम³ एसएनजी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है.


निर्माण के दौरान 4,000 से अधिक रोजगार

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान 4,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. वहीं, प्लांट के चालू होने के बाद 335 स्थायी नौकरियां सृजित होने की बात कही गयी है.स्थानीय विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और मनोरंजन से जुड़ी सामाजिक विकास योजनाओं पर भी ध्यान दिया जायेगा.


आधुनिक तकनीक से प्रदूषण नियंत्रण का दावा

डॉ. पीयूष कुमार ने बताया कि परियोजना में अत्याधुनिक कोल गैसीकरण तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा. हवा, पानी और ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए फ्लेयर सिस्टम, ईटीपी, एसटीपी तथा जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) आधारित जल प्रबंधन प्रणाली लागू करने की योजना है.पर्यावरण संतुलन के लिए कुल जमीन के 25 प्रतिशत हिस्से यानी करीब 47.5 एकड़ में ग्रीनबेल्ट विकसित किया जायेगा तथा वृक्षारोपण किया जायेगा.


अधिकारियों के अनुसार, घरेलू कोयले से सिंथेटिक गैस के उत्पादन से आयातित गैस पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा की बचत में मदद मिल सकती है.एसएनजी का उपयोग उर्वरक, स्टील, सीमेंट और पावर जनरेशन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोजेक्ट हेड रामचंद्र नागर, डिप्टी मैनेजर पौलोमी मुसिब समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त