भगत सिंह की जयंती पर महा स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने करायी जांच

सिख वेलफेयर सोसाइटी और गोविंद नगर गुरुद्वारा कमेटी का संयुक्त आयोजन



आसनसोल. शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में महा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी।


शिविर में रक्तदान, आंखों की जांच, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा उपलब्ध रही। स्त्री रोग, हड्डी रोग और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। आंखों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही। शिविर को स्टारलिंग हॉस्पिटल, पूर्ण दृष्टि हॉस्पिटल और जिला अस्पताल आसनसोल की ओर से सहयोग मिला।


कार्यक्रम में आसनसोल भाजपा संगठन जिला सचिव काकोली घोष, अपूर्व हजरा, एक्जीक्यूटिव मेंबर अनमोल सिंह और भाजपा माइनॉरिटी अध्यक्ष नाजनी खातून सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। काकोली घोष और अपूर्व हजरा ने सिख वेलफेयर सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की सराहना की।


सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष सुजीत सिंह मक्कड़ और वर्तमान प्रधान हरजीत सिंह बग्गा ने कहा कि संस्था समाज सेवा के लिए लगातार कार्य करती है। जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराने, वाटर कूलर लगाने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग जैसे कार्य किये जाते हैं।

गोविंद नगर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह ने संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।


प्रवक्ता मनजीत सिंह निरसा ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में सभी का सहयोग रहा। मौके पर सुरेंद्र सिंह बग्गा, महेंद्र सिंह सलूजा, राजा सिंह, लखबीर सिंह, करमजीत सिंह संधू, सरबजीत सिंह, राकेश खन्ना/खानूजा, कमलजीत सिंह, गुरदीप सिंह डांग, अर्जुन सिंह, हरजिंदर सिंह, सोहन सिंह, मोहन सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह सलूजा, शंभू झा, टिंकू कपूर, बिट्टा सिंह, राजन बग्गा, लवजोत सिंह उप्पल और हरजीत सिंह मक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त