रानीगंज में 31 जोड़ों ने किया पार्थिव शिव परिवार का रुद्राभिषेक, सावन में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे



रानीगंज- सावन मास की पावन बेला में रानीगंज स्थित श्री सीताराम जी मंदिर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा. गुरुवार को श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित सामूहिक पार्थिव शिव परिवार पूजन एवं रुद्राभिषेक में 31 दंपतियों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भाग लिया. मंदिर परिसर में सुबह से ही 'हर-हर महादेव' और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देती रही.


 आचार्य लक्ष्मण शास्त्री के सानिध्य में पंडितों ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया. गंगा की पवित्र मिट्टी से 31 पार्थिव शिव परिवार का निर्माण किया गया, जिनका दूध, दही, शहद, गन्ने के रस, घी और गंगाजल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया. धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया.



मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला तथा सचिव प्रदीप सराफ ने बताया कि सीताराम जी मंदिर में पिछले करीब आठ वर्षों से सावन माह में पार्थिव शिव पूजन का आयोजन लगातार किया जा रहा है. इस वर्ष भी कोलकाता के कुम्हारटोली से आए कारीगर गंगा की मिट्टी लाकर शिव परिवार की प्रतिमाएं तैयार करने पहुंचे थे.



आचार्य लक्ष्मण पंडित ने पार्थिव पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार गंगा की मिट्टी से निर्मित शिवलिंग एवं शिव परिवार की पूजा-अर्चना का फल सौ यज्ञों के समान माना गया है. वहीं राजेश जिंदल ने कहा कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रामेश्वरम में स्वयं मिट्टी का शिवलिंग बनाकर महादेव की आराधना की थी, उसी परंपरा के निर्वहन के रूप में सावन में पार्थिव पूजन का विशेष महत्व है.



पूजा-अर्चना के उपरांत पार्थिव शिव परिवार की प्रतिमाओं का विसर्जन दामोदर नदी में किया जाएगा. वहीं अभिषेक के पवित्र जल को मंदिर परिसर में बने विशेष स्थान पर धरती में समाहित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि उसकी पवित्रता अक्षुण्ण बनी रहे. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर