जामुड़िया में दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी का शव फर्श पर और पति फंदे से लटका मिला



जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के बलानपुर बाउरीपाड़ा में एक दंपती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. गुरुवार देर रात पुलिस ने 32 वर्षीय जयंत बाउरी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ तथा उनकी 27 वर्षीय पत्नी सोनामणि बाउरी का शव फर्श पर पड़ा बरामद किया. घटना के समय उनका 10 वर्षीय बेटा कमरे में गहरी नींद में सो रहा था. पुलिस पारिवारिक कलह और कथित त्रिकोणीय प्रेम संबंध, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


पुलिस के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे जयंत के कुछ दोस्तों को उनके मोबाइल से संदेश मिला, जिसमें जमा धन-संपत्ति बेटे के नाम करने और उसके भविष्य का ख्याल रखने की अपील की गई थी. संदेश मिलने पर दोस्त तत्काल उनके घर पहुंचे. घरवालों के साथ कमरे में झांकने पर जयंत का शव फंदे से लटका और सोनामणि का शव फर्श पर पड़ा मिला. सूचना मिलने पर जामुड़िया थाना पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.


स्थानीय लोगों के अनुसार, जयंत और सोनामणि ने लगभग 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. उनका एक बेटा है, जो स्थानीय स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है. पड़ोसियों का दावा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या के बाद जयंत ने आत्महत्या की, हालांकि इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल संदेश और परिजनों व दोस्तों के बयान की जांच कर रही है. फिलहाल अनाथ हुए बच्चे को रिश्तेदारों की देखरेख में रखा गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल