मंत्री बनने के बाद पहली बार रानीगंज के श्री श्याम मंदिर पहुंचे अजय पोद्दार, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की



रानीगंज, न्यूज एशिया: पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचई) मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार रानीगंज के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी सरोज पोद्दार भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने बाबा श्याम के चरणों में मत्था टेककर राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की।


मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विष्णु सराफ, सचिव पवन केजरीवाल और कोषाध्यक्ष विनोद बंसल ने मंत्री एवं उनकी पत्नी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल-1 के अध्यक्ष शमशेर सिंह, दिनेश सोनी, मनोज ओझा,रवि केशरी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान रानीगंज की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डॉ. अजय पोद्दार और उनकी पत्नी को उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने मंत्री बनने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।


इस अवसर पर डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि मंत्री बनने के बाद बाबा श्याम के दरबार में यह उनका पहला आगमन है, हालांकि विधायक के रूप में वह समय-समय पर यहां दर्शन के लिए आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल हो, यही उनकी प्रार्थना है।


पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही तथा धार्मिक वातावरण के बीच समारोह संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल