आठ साल बाद शिल्पा अग्रवाल हत्याकांड में आया फैसला, बैंक मैनेजर राजीव कुमार हत्या का दोषी करार



दुर्गापुर, : पश्चिम बर्धमान जिले के बहुचर्चित शिल्पा अग्रवाल हत्याकांड में करीब आठ वर्ष बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मेजिया शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर राजीव कुमार को दोषी करार दिया है। दुर्गापुर उप-मंडल अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) प्रशांत चौधरी ने आरोपी को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में दोषी माना। अब अदालत जल्द ही सजा का ऐलान करेगी।



यह सनसनीखेज घटना 15 फरवरी 2018 को सामने आई थी, जब दुर्गापुर के बेनाचिती स्थित रूपाली अपार्टमेंट की लिफ्ट के सामने एक लावारिस सूटकेस मिला। पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें 28 वर्षीय शिल्पा अग्रवाल का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शिल्पा बांकुड़ा जिले के मेजिया की रहने वाली थीं और एसबीआई की मेजिया शाखा में बैंक मित्र (कस्टमर सर्विस पॉइंट ऑपरेटर) के रूप में कार्यरत थीं।


जांच में पता चला कि शिल्पा घटना से कुछ दिन पहले लापता हो गई थीं। पुलिस की जांच का शक बैंक मैनेजर राजीव कुमार पर गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फ्लैट में शिल्पा की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।


मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने फोरेंसिक रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और 18 गवाहों के बयान अदालत में पेश किए। सभी साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। अब पूरे मामले में अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा पर सभी की नजरें टिकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल