हावड़ा के शिवपुर में गैंगवार और शूटआउट, दो आरोपी गिरफ्तार



हावड़ा : हावड़ा के शिवपुर थाना क्षेत्र के बिचाली घाट इलाके में सोमवार रात पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सरेआम गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में मोहम्मद आरवाज नामक युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवपुर के पीएम बस्ती निवासी शेख अब्दुल्ला और अलाई जाहिद के रूप में हुई है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात बिचाली घाट इलाके में पैसों के आपसी बंटवारे को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान शेख अब्दुल्ला और अलाई जाहिद ने मोहम्मद आरवाज को निशाना बनाकर गोली चला दी। हालांकि निशाना चूक जाने के कारण आरवाज की जान बच गई।


गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया एक आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया।


मंगलवार को दोनों आरोपियों को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच और अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत की मांग की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन