रानीगंज में 27 जून से सजेगा ‘द ट्रेड शो-2026’, व्यापार के साथ संस्कृति और मनोरंजन का होगा संगम



रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स (आरसीसी) की लेडीज विंग एवं श्याम सुंदर चांदीवाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘द ट्रेड शो-2026’ का औपचारिक ऐलान गुरुवार को आरसीसी परिसर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन 27 और 28 जून को होगा, जिसमें व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीसी लेडीज विंग की चेयरपर्सन वाणी खेतान, आरसीसी अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सचिव शरत कनोडिया तथा सलाहकार अरुण भरतिया उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि स्थानीय उद्यमियों, विशेषकर महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।


आयोजकों के अनुसार, आरसीसी परिसर की दो मंजिलों पर 30 से अधिक प्रदर्शकों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें टेक्सटाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर, लाइफस्टाइल उत्पादों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। इससे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों को नए ग्राहकों और बाजार से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।


कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कई सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है। 27 जून को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि 28 जून को महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम सासू मां के नाम’ प्रस्तुत किया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य रानीगंज के व्यापारिक माहौल को नई पहचान देना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन निश्चित रूप से रानीगंज के सामाजिक और व्यापारिक जीवन में एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल